हाथरस, नवम्बर 20 -- हाथरस। प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी किए जाने का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के किसानों को दिखाया गया। लाइव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21 वीं किस्त जारी की गई वहीं इसके लाभों के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया। मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने किसानों को सौर ऊर्जा अपनाने, जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के कम उपयोग एवं जैविक कृषि पद्धतियों को अपनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही फैमिली आईडी बनाने तथा इसके विभिन्न लाभों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उप कृषि निदेशक ने सभी उपस्थित अधिकारियों एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.