देहरादून, जून 10 -- देहरादून। दून विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट और सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस के संयुक्त तत्वावधान में पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। 9 और 10 जून को आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीपीपीजीजी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मनोज कुमार पंत ने किया। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय, साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रक्रिया और सतत विकास के लिए एकीकृत योजना निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। तकनीकी सत्रों में पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान, जीआईएस डेटाबेस निर्माण, जियो-एआई, भू-स्थानिक डेटा प्रोसेसिंग और सुशासन में ...