नई दिल्ली, जून 10 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी का देश में सबसे लंबा कार्यकाल होने के मौके पर राजधानी में भाजपा नेताओं ने पूजा-अर्चना की और भंडारा वितरित किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जहां गौशाला में जाकर पूजा-अर्चना की तो वहीं कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, पंकज सिंह और रविन्द्र इन्द्राज सिंह हवन में शामिल हुए। उधर केन्द्रीय मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह एवं दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कनाट प्लेस हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात भंडारा वितरण किया。 यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजन-जलाभिषेकप्रधानमंत्री के अविराम सेवा के दिन प्रधानमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी के अविराम और अथक सेवा के 4399 दिन पूरे होने पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित...