बिहारशरीफ, सितम्बर 16 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवारा मनाएगी। इसकी सफलता को लेकर उत्तरी महानगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बबुरबन्ना मोहल्ले में मंगलवार जनसंपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन किया। मंडल प्रभारी अमरेश कुमार ने लोगों से पीएम मोदी के जन्मदिन पर अपने मोहल्लों के मंदिरों की साफ-सफाई कर 75 दिये जलाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल के पदाधिकारियों व शक्ति केन्द्र प्रभारियों के बीच जिम्मेवारी का वितरण किया गया। मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। मौके पर विरेन्द्र चौधरी, शर्मिला सिन्हा, प्रीति सागर, सीमा कुमारी, सुनील कुमार, केदार प्रसाद, कमल प्रभाकर, राजदेव पासवान, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, बबलू कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी...