गोपालगंज, मई 30 -- गोपालगंज। गोपालगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शनिवार को पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर स्थित कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया व अन्य नेताओं ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुशासन, संयम और संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने, दायित्व बोध, सरलता, सादगी, शालीनता, स्थिरता, स्वाभिमान और सेवा भाव को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी। कहा कि कार्यकर्ताओं में संवाद की बेहतर शैली होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- भाजपा मे...