उन्नाव, अप्रैल 29 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से लौटते ही गंगा एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर अचानक सख्ती बढ़ा दी गई, जहां बड़े अधिकारियों ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर एक-एक व्यवस्था को खंगाल डाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से लौटते वक्त एडीजी जोन प्रवीण कुमार और कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने गंगा एक्सप्रेसवे पर सबलीखेड़ा के पास बने टोल प्लाजा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने टोल वसूली से जुड़े कंप्यूटर सिस्टम की गहन जांच की और पूरी प्रक्रिया को बारीकी से परखा। इतना ही नहीं, एक्सप्रेसवे पर हर एक किलोमीटर की दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जूम कराकर देखा, जिससे निगरानी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन किया। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़े वाहनों की होगी डिजि...