उरई, मई 11 -- उरई, संवाददाता। मिडिल ईस्ट युद्ध के बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री ने देश भर के लोगों से ईधन बचत व सोने-चांदी की खरीद साल भर न किए जाने का आहवान किया है। पीएम की अपील के बाद से शहर में सर्राफा कारोबार पर थोड़ा बहुत असर पड़ा। हालांकि सहालग का समय होने से लोग शादी विवाह से जुड़ा सामान खरीदने के लिए पहुंचे। पर महंगाई होने और पीएम की अपील होने की वजह से सीमित सामान ही खरीदा। वहीं, व्यापारियों ने भी सर्राफा बाजार पर चिंता जाहिर की है। पीएम की अपील के बाद सोमवार को शहर के सर्राफा बाजार में रौनक कम दिखाई। यह भी पढ़ें- तेल से डॉलर तक बज रही खतरे की घंटी, बड़े झटके के लिए तैयार हैं हम? आंकड़े खोल रहे राज सहालग का मौका होने से लोग सोने चांदी से जुड़ा सामान लेने के लिए पहुंचे तो, पर रोज की अपेक्षा काफी कम थी। इससे बाजार में स्थित गला...