देवरिया, जुलाई 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना एवं महिला कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सीडीओ ने ली। उन्होंने पीएम केयर्स योजना के बच्चों से संवाद किया। साथ ही हर बच्चे के भविष्य की योजना और उनके आर्थिक विकास के बारे में जानकारी ली।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर बैठक में सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने वन स्टॉप सेंटर, राजकीय बाल गृह (बालक), जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, कन्या सुमंगला योजना एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा की। संरक्षण अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि सदर ब्लाक के अंतर्गत भटजमुआव निवासी रिद्धी पाण्डेय एवं सिद्धी पाण्डेय के लिए आवास उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें- बाल संरक्षण सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने पर जोर इस पर सीडीओ...