लातेहार, मई 13 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी होते ही जिले के विभिन्न विद्यालयों में खुशी का माहौल रहा। शहर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में विज्ञान संकाय से अनन्या कुमारी और वाणिज्य संकाय से राहिल खान ने विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विज्ञान संकाय में अनन्या कुमारी ने सर्वाधिक 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं प्रियंका ने 87.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और लाडली कुमारी ने 87 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में राहिल खान ने 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में टॉप किया। गगन कुमार ने 88.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तथा सौम्या सिन्हा ने 62.2...