वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में जनपद के चार नेताओं को जगह मिली है। काशी क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं निर्वतमान अध्यक्ष दिलीप पटेल को प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि को उपाध्यक्ष और मछुवारा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राकेश बिंद को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक चौरसिया, प्रधानमंत्री सहित अन्य सभी शीर्ष नेताओं की जनपद में होने वाली जनसभाओं के 2017 से संयोजक का काम देखते हैं। माना जा रहा है कि अशोक इसी वजह से केंद्रीय नेतृत्व की नजर में आए और उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष का इनाम मिला है। अशोक को जब नई जिम्मेदारी की जानकारी हुई तो वह संगठन के कार्य से जौनपुर में थे। जौनपुर से वह सीधे रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। यहां ढोल-नगाड़े के साथ क...