हाजीपुर, अगस्त 30 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 137वें एपिसोड को सामूहिक रूप से सुना गया। स्थानीय जढुआ ब्रह्मस्थान पर भाजपा नेता जय किशोर सिंह के आवासीय परिसर में मन की बात सुनी गई। मन की बात सुनने के लिए भाजपा के प्रदेश मंत्री धनराज शर्मा उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं और विद्यार्थियों को नई ऊर्जा समेत युवाओं के नशा मुक्त बनाने एवं कलाकारों सहित महापुरुषों को याद कर उन्हें महान व्यक्तित्व पर चर्चा की। मन की बात में पीएम ने समाज में सकारात्मक बदलाव, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर किसान मोर्चा के भारतेन्दु ऋृतराज, किसान मोर्चा के किशोर कुणाल नन्हक, स्थानीय राकेश भगत, आनंद कुमार समेत अनेक लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: पीएम का मन की बात है प्रेरणादायक कार्यक्र...