हजारीबाग, फरवरी 6 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि टाटीझरिया प्रखंड के एडिसन पब्लिक स्कूल और सनराइज पब्लिक स्कूल खम्भवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से आयोजित इस सत्र में छात्रों ने पीएम के सुझावों को बड़े ही ध्यान से सुना। प्रधानमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा खुद को जांचने और परखने का एक जरिया है, इसे बोझ न समझें। उन्होंने सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद को भी जरूरी बताया। पीएम ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे अपने खान-पान, नींद और पढ़ाई के पैटर्न पर भरोसा रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीवन में कौशल और परीक्षा दोनों का अपना महत्व है। एकाग्र होकर मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को सफलता अवश्य मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.