सीतापुर, जून 10 -- लहरपुर, संवाददाता। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनकामेश्वर मंदिर सूरजकुंड पर बुधवार को पिछड़ा वर्ग आयोग प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा व पूर्व विधायक सुनील वर्मा, ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा ने विशेष पूजा अर्चना कर भगवान भोले शंकर का रुद्राभिषेक किया। इस मौके पर पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु होने की भगवान से कामना की गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जयकुमार वर्मा, जिला मंत्री मनोज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रेनू वर्मा, मंडल अध्यक्ष अमित त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख परमेश्वर भार्गव आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार की योजनाएं बताईं, शिवमंदिर में रुद्राभिषेक किया यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर हवन और शरबत वितरण यह भी पढ़ें- धार्मिक अनुष्ठान कर उपलब्धियों को बताया...