जमुई, मई 14 -- झाझा । निज संवाददाता मध्य पूर्व के संकट के मद्देनजर व्यापक पैमाने पर बाधित हुई पेट्रोलियम पदार्थ व गैस आदि की आपूर्ति के मद्देनजर ईंधन की बचत के नजरिए से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई कार पूलिंग की अपील को आमतौर पर लोग एक तथ्यपरक अपील मानते हैं। लोग भी यह स्वीकारते मिले कि मौजूदा वैश्विक हालातों के मद्देनजर ऊर्जा व ईंधन संरक्षण एवं इसकी बचत समय की मांग है और यह देश की अर्थव्यवस्था का संतुलन बनाए रखने के दृष्टिकोण से भी जरूरी है। किंतु, साथ ही लोगों का यह भी कहना था कि मितव्ययता की यह पहल आमजन से कहीं अधिक सरकार एवं सरकार के कारिंदों के स्तर पर कहीं अधिक जरूरी है। यह भी पढ़ें- नौकरीपेशा लोगों ने कारपूलिंग को अपनाया, सोने की खरीदारी हुई कम वैसे भी अंग्रेजी की एक कहावत,चैरिटी बिगंस एट होम,यानि अच्छे कार्...