संभल, फरवरी 28 -- थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर शोत में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के पूर्व प्रधान खालिद उर्फ भूरा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी एक कथित आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। फोटो वायरल होते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही असमोली थाना क्षेत्र की पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ के बाद खालिद उर्फ भूरा के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाना पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी जनप्रतिनिधि या व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करना कानूनन अपराध है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है और भविष्य में ऐसी गतिविधि द...