नवादा, मई 13 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील और सोने के वैश्विक बाजार में बढ़ती अस्थिरता की आशंका ने नवादा जिले के सर्राफा बाजार में संशय पैदा कर दिया है। जिले के लगभग 500 से अधिक छोटे-बड़े स्वर्ण कारोबारियों के सामने यह समस्या मुंह बाए सामने खड़ी है कि आगे क्या होगा। हालांकि इन दिनों शादियों का सीजन समाप्त हो जाने के कारण वैसे भी बाजार में सन्नाटा है, लेकिन आने वाले दिनों में इसके प्रभाव को लेकर उहापोह वाली स्थिति साफ-साफ दिख रही है। ​नवादा के सर्राफा बाजार को तीन श्रेणियों में विभक्त किया जा सकता है। मूल एवं अनिवार्य खर्च के विरुद्ध पूर्ववत संचालन का संकट निश्चत रूप से सामने आ सकता है। ​इसकी आशंका बाजार के जानकर जाहिर करते हुए कहते हैं बड़े ब्रांड इसकी चपेट में आ सकते हैं। शहर के पॉश इलाकों में स्थित शोरूम का मासिक किराया ही ...