हाथरस, मई 13 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। ईरान व अमेरिका के बीच चल रहे युध्द के बाद पीएम ने लोगों ने ई बैटरी वाहनों के प्रयोग की अपील की है। इससे जिले से ईवी वाहनों का क्रेज दिन पर दिन बढ़ रहा है। अब तक जिले के 25 सौ लोगों ने पेट्रोल के बोझ को कम करने के लिए ईवी वाहनों की खरीद की है। ईवी वाहन तीन से चार घंटे चार्ज करने पर यह वाहन दो सौ किलोमीटर तक फर्राटा भर रहे हैं। पीएम ने पेट्रोल वाहनों के प्रयोग को कम करने की अपील की है। इसके बाद जिले में ई वाहनों की बिक्री में ईजाफा हो गया है। अचानक से ई वाहनों की बिक्री ने एकदम से रफ्तार पकड़ना शुरु कर दिया। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक तेजी से ई रिक्शा की बिक्री हुई। इसके बाद बाइकों का नम्बर आता है। जिसमें 25 सीसी बाइक भी शामिल है। संभागीय परिवहन विभाग के आंकड़ों में अब तक 25 सौ लोग...