फतेहपुर, मई 14 -- फतेहपुर। अफसरों व जनप्रतिनिधियों के काफिलों में वाहनों की कटौती के फरमान के बाद दोआबा में डीजल-पेट्रोल की मांग पर भी असर पड़ता दिखाई दे रहा है। वर्तमान में जहां क्रेडिट पर मिलने वाला ईंधन अब एडवांस पेमेंट पर दिया जा रहा है वहीं इसकी मांग भी प्रभावित हो रही है। जिससे पेट्रोल पंप संचालकों की चिंता बढ़ रही है। गत दिनों काफिलों में चलने वाले वाहनों में कटौती किए जाने के साथ ही आमआदमी द्वारा सफर शेयरिंग करने के साथ ही कम दूरी के सफर में निजी वाहनों का प्रयोग पर वीराम लग रहा है। जिसका सीधा असर विक्रेताओं पर पड़ता दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- जंग के माहौल में भी फिलहाल शांत बाजार, पेट्रोल पंपो पर न कतार न किल्लत पृथ्वीपुरम निवासी हिमांशू श्रीवास्तव ने बताया कि देश हित को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा की जाने वाली अपील के चलते वह इसका ...