चतरा, मई 21 -- चतरा, संवाददाता। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अनियमितता के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आउटसोर्सिंग से कार्यरत छह कंप्यूटर ऑपरेटरो को सेवामुक्त (बर्खास्त) कर दिया है। इस संबंध में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने आदेश जारी किया है। सेवा मुक्त होने वाले कंप्यूटर ऑपरेटरो में भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय चतरा में कार्यरत दरक्शां कासिफ, लावालौंग अंचल कार्यालय के लक्ष्मी कुमारी, कुंदा अंचल कार्यालय के निरंतर कुमार पांडेय, पत्थलगड्डा अंचल कार्यालय के महेश कुमार, सिमरिया अंचल कार्यालय के अमरदीप कुमार व चतरा अंचल कार्यालय में कार्यरत शिशु कुमार शामिल है। जारी पत्र के अनुसार वर्ष 2023 व 2024 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पोर्टल पर कंप्यूटर ऑपरेटरों के द्वारा जान बुझकर गलत मंशा से लाभुकों का गलत तरीके ...