पीएम किसान सम्मान निधि बढ़ाकर 9 हजार रुपये करेंगे, बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान
कोलकाता, अप्रैल 26 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो किसानों को दी जाने वाली पीएम किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर नौ हजार रुपये कर दिया जाएगा। अभी देशभर में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सालाना छह हजार रुपये दिए जाते हैं। हर चार महीने में दो हजार रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। बनगांव में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए भी कई वादे किए। उन्होंने कहा, ''लखपति अभियान के तहत बंगाल की 75 लाख बहनों को यहां बनने वाली भाजपा सरकार मदद देगी, ताकि वे लखपति दीदी बनें और हर साल एक लाख रुपये से अधिक कमा सकें। बंगाल की बेटियां अपने मन का रोजगार करें, इसके लिए उन्हें 20 लाख रुपये तक का मुद्रा लोन मिलेगा। बैंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.