बेगुसराय, मार्च 13 -- गढ़पुरा। प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किसानों को दिखाया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त के तहत 2000 रुपए की राशि प्रखंड के 5946 किसानों के खातों में हस्तांतरित किया। मौके पर बीएओ ओमप्रकाश यादव, मनीष कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, अरुण कुमार, परमानंद परमहंस सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...