भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता पीएम किसान योजना में केवाईसी के नाम पर साइबर ठगी मामले में साइबर पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें हबीबपुर थाना क्षेत्र के दाउदवाट का रहने वाला राजकुमार दास और सजौर थाना क्षेत्र के राधानगर का रहने वाला दीपक शर्मा शामिल है। उनके पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, दो मोबाइल, छह एटीएम कार्ड, चार बैंक पासबुक और तीन चेकबुक बरामद किया। घटना को लेकर इशीपुर बाराहाट के रहने वाले चंदन कुमार साह ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया था। इससे पहले इसी मामले में पुलिस ने मोजाहिदपुर के रहने वाले अमर कुमार तांती और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया था। उनके पास से पुलिस ने 6.33 लाख रुपये, लैपटॉप, बायोमेट्रिक मशीन, प्रिंटर, 12 पासबुक, आधार, नोटबुक सहित अन्य सामान बरामद किय...