हापुड़, मई 29 -- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकृत जनपद के सभी पात्र कृषकों को 30 जून से पूर्व अपनी फेसियल ई-केवाईसी अथवा बायोमैट्रिक ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए गए हैं।उप कृषि निदेशक योगेन्द्र कुमार ने बताया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी है। किसान जनसेवा केंद्र या कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों से संपर्क कर यह प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।उन्होंने बताया कि जिन किसानों द्वारा निर्धारित तिथि तक पीएम किसान ई-केवाईसी नहीं कराई जाएगी, वे स्वत: अपात्र माने जा सकते हैं, जिससे उनकी आगामी किस्त रुकने की संभावना है। कृषि विभाग ने सभी किसानों से समय रहते प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है।-------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...