खगडि़या, सितम्बर 25 -- खगड़िया । नगर संवाददाता प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभ ले रहे किसानों को अपना अपना फार्मर रजिस्ट्री कराया जाना भी जरूरी है। हालांकि पीएम किसान के लाभार्थी के अनुपात में जिले में इसकी गति काफी धीमी है। बताया जा रहा है कि जिले में अब तक लक्ष्य के 65 प्रतिशत किसानों का फार्मर रजिस्ट्री हुआ है। हालांकि इसमें से पीएम किसान सम्मान निधि के लाभ लेने वाले मात्र 28 प्रतिशत किसान ही शामिल हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो बताते हैं कि इसके लक्ष्य पूरा नहीं होने का मुख्य कारण है पीएम किसान लाभार्थियों का अपने नाम पर जमीन का नहीं होना। बताया जा रहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि लागू होने के बाद अपने पूर्वजों के नाम से जमीन वाले किसान भी अपना अपना रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन अब नियमों में तब्दीली की गई है। जबकि फार्मर रजिस्ट्र...