अलीगढ़, मार्च 14 -- अलीगढ़। प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी हो गई है। शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र छेरत में लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। जिले के 2 लाख 77 हजार 691 किसानों को इस योजना की किस्त का लाभ प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह रहीं। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद के सभी विकास खंडों में भी कराया गया इस दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों को आय बढ़ाने के उपाय, श्री अन्न (मिलेट्स), फसल सुरक्षा, जैविक खेती और खरपतवार नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उप कृषि निदेशक ने सभी किसानों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. नेत्रपाल मलिक, डॉ. अशरफ अली कृषि वैज्ञानिक केवीके, सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक डॉ. केडी दीक्षित, डॉ. शुभेन्द्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

हिंदी ह...