उन्नाव, मार्च 13 -- उन्नाव। विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरांग राठी की उपस्थिति में सदर विधायक के प्रतिनिधि प्रखर गुप्ता मौजूद रहे। उप कृषि निदेशक रवि चन्द्र प्रकाश, डॉ. राजीव कुमार, रविंद्र कुमार सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के महत्व एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीको...