हाथरस, मार्च 6 -- पिछले करीब एक माह से यूजीसी बिल व एससी-एसटी कानून को वापस लिए जाने के विरोध में कंचन नगर में आरएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने घर के बाहर धरना प्रदर्शन किए हुए हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिंड दान किया गया। अब एक शिकायतकर्ता ने समाज में जहर घोलने सहित अन्य आरोप लगाते हुए आरएसपी अध्यक्ष व उनके साथियों पर लगाए। कोतवाली सदर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरएसपी अध्यक्ष सहित उनके साथियो पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायत कर्ता मिथुन चौधरी पुत्र सुंदर सिंह निवासी माहेश्वरी कालोनी,इगलास अड्डा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि पिछले 20 दिनों से पंकज धवरैय्या पुत्र रविन्द्र कुमार शर्मा द्वारा यूजीसी बिल व अनुसूचित जाति/ जनजाति अधिनियम को हटाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। पकंज धवरैय्या द्व...