हरदोई, अप्रैल 25 -- हरदोई। 29 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर राज्य सड़क परिवहन निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। क्षेत्रीय कार्यालय हरदोई से मिली जानकारी के अनुसार जनपद हरदोई के लिए करीब 1300 बसों की व्यवस्था की गई है। इन बसों को अलग-अलग तहसीलों, ब्लॉकों और ग्रामीण क्षेत्रों से सभा स्थल तक लोगों को लाने और कार्यक्रम के बाद सुरक्षित वापस पहुंचाने के लिए लगाया गया है। पूरे प्रदेश से परिवहन निगम के 10 क्षेत्रों से लगभग 2900 बसों को इस बड़े आयोजन के मद्देनजर तैनात किया गया है, जिससे किसी भी स्तर पर अव्यवस्था की स्थिति न बने।राज्य यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे का सपना होकर साकार, आ...