पूर्णिया, सितम्बर 19 -- पूर्णिया। नगर निगम पूर्णिया की उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने 15 सितम्बर को शीशाबाड़ी गुलाबबाग में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला पदाधिकारी, जिला पुलिस अधीक्षक, समस्त जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, नगर निगम के पदाधिकारीगण एवं सभी कर्मचारियों के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया। उप महापौर ने कहा कि जिला पदाधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन, दूरदर्शी नेतृत्व और सतत सक्रियता ने इस भव्य आयोजन को ऐतिहासिक सफलता प्रदान की। माँ पूरणदेवी की पावन धरती पर प्रधानमंत्री का आगमन पूर्णिया वासियों के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। यह स्मृति सदा हमारे दिलों में अंकित रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह आयोजन केवल प्रशासनिक दक्षता का उदाहरण नहीं, बल्कि पूर्णिया की जनता के सामूहिक संक...