हापुड़, जुलाई 16 -- सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायल हुआ, जिसमें पीएम और सीएम को एक व्यक्ति अपशब्द कहते हुए गोली मारने की धमकी दे रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और आरोपियों के बारे में जानकारी कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहां हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक देश के प्रधानमंत्री और सूबे के मुख्यमंत्री को अपशब्द करते हुए गोली मारने की धमकी दे रही है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी युवक और वीडियो के बारे में जानकारी की तो पता चला कि वीडियो थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय की है।हापुड़ देहात थाना प्रभारी पारस मलिक ने बता...