औरैया, अगस्त 29 -- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मिलने वाली अनुदान राशि 1.20 लाख रुपये से बढ़ाकर कम से कम 3.50 लाख रुपये करने की मांग उठी है। निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख शरद कुमार सिंह राना ने शनिवार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बढ़ती महंगाई और निर्माण सामग्री की कीमतों को देखते हुए अनुदान राशि बढ़ाने की मांग की। पत्र में कहा गया है कि दोनों योजनाओं के तहत ग्रामीण क्षेत्र के आवासहीन और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए वर्तमान में 1.20 लाख रुपये की सहायता दी जाती है। वर्ष 2016 से यह राशि निर्धारित है, जबकि इस दौरान ईंट, सीमेंट, बालू, सरिया समेत अन्य निर्माण सामग्री की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। उनका कहना है कि मौजूदा अनुदान से गरीब परिवारों के लिए मकान का निर्माण पूरा कराना...