पीएम-एबीएचआईएम के तहत 19,983 स्वास्थ्य इकाइयों को मंजूरी
नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के तहत देशभर में 19,983 स्वास्थ्य अवसंरचना इकाइयों को मंजूरी दी है। इनमें 2,151 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, 744 इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी और 631 क्रिटिकल केयर ब्लॉक शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बेंगलुरु में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) और पीएम-एबीएचआईएम पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना, रोग निगरानी और आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र और राज्यों के बीच समन्वित प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.