नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में पीएम यूनिटी (एकता) मॉल का जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसमें एक छत के नीचे मिनी इंडिया की झलक देखने को मिलेगी। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां स्वदेशी उत्पादों, स्थानीय हस्तशिल्प और देशभर के व्यंजनों को बढ़ावा दिया जाएगा। पर्यटन विभाग इसके अलावा यहां फूड कोर्ट, सांस्कृतिक और मनोरंजन गतिविधियों के लिए विशेष स्थान निर्धारित करेगा। इसमें प्रदर्शनी स्थल, सम्मेलन और कार्यक्रमों के आयोजन के लिए हॉल और पार्किंग जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। मॉल में केंद्र शासित प्रदेशों और विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 36 स्टॉल होंगे। इसमें 'एक जिला, एक उत्पाद' पहल के तहत अपने विशिष्ट उत्पादों का प्रदर्शन कर सकेंगे। ऐसे में स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों को बढ...