बांका, मार्च 28 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले का एकलौता सरकारी महाविद्यालय में शुमार पीबीएस कॉलेज में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। केंद्र सरकार की पीएम ऊषा योजना के अंतर्गत कॉलेज परिसर में एक नए आधुनिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जो आने वाले समय में छात्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। इस परियोजना के तहत ग्राउंड फ्लोर के साथ दो मंजिला भवन के निर्माण के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन यह भवन पूरी तरह से साइंस ब्लॉक के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें विज्ञान संकाय के सभी विषयों के लिए अलग-अलग कक्षाएं संचालित होंगी, साथ ही अत्याधुनिक और हाईटेक प्रयोगशालाओं की भी व्यवस्था की जा रही है। इससे छात्रों को प्रैक्टिकल ज्ञान प्राप्त करन...