नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की तरफ से पीएम उदय (प्रधानमंत्री-अनधिकृत कॉलोनियों में आवास अधिकार योजना) को लेकर रविवार को विभिन्न स्थानों पर कैंप लगेंगे। यह सिंगल विंडो कैंप फेज-2 के तहत लगाए जा रहे हैं। इसमें योजना को लेकर नए पंजीकरण में सहायता, पंजीकृत निवासियों को आवेदन भरने और योजना से जुड़े अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...