नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत युवाओं के लिए मौजूदा वक्त में 43 हजार से अधिक अवसर मौजूद हैं। अधिक संख्या में युवा देश की दिग्गज कंपनियों में इंटर्नशिप कर अपने कौशल विकास को बढ़ा सकें, इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा योजना में बदलाव भी किए जा रहे हैं। हालिया बदलाव के बाद अब स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र भी इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में 1.25 लाख इंटर्नशिप अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से एक पायलट के तौर पर योजना शुरू की गई। पायलट प्रोजेक्ट के लिए शीर्ष कंपनियों का चयन बीते तीन वर्षों के औसत सीएसआर व्यय के आधार पर किया गया था। यह भी पढ़ें- 11 युवाओं को इंटर्नशिप का ऑफर लेटर मिला मार्च में जारी सूचना के बाद पायलट प्रोजेक्ट की अवधि को बढ़ाकर दिसंबर 20...