फिरोजाबाद, अप्रैल 2 -- फिरोजाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सरकारी योजनाएं गांव देहात में लोगों की मददगार साबित हो रही हैं। सात वर्ष से विधवा कच्चे मकान में रह रही थी तो साथ में तीन बच्चों के लालन-पोषण की जिम्मेदारी भी उठा रही थी। बरसात में छत टपकती थी तो बच्चों की सुरक्षा में रात चिंता में बीतती। आज उन्हें पक्का आवास मिला है तो रोजगार के साधन में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। विकास खंड के एका की ग्राम पंचायत मचन निवासी किताबो देवी के पति चंद्रपाल सिंह की सात वर्ष पूर्व मौत हो गई। उनके कंधों पर तीन बच्चे विजेंद्र, मनोज एवं बृजवासी की जिम्मेदारी थी। कच्चे मकान में रात चिंता में कटती थी। हर वक्त सुरक्षा की चिंता सताती रहती थी। तेज आंधी चलते ही बच्चों के साथ घर से बाहर आ जाती। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए आवेदन किया। योजना के ...