कानपुर, जनवरी 8 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत जरूरतमंदों के लिए बड़ी सौगात मिली है। शासन ने योजना के तहत भेजी गई 4500 पात्र लाभार्थियों की सूची को स्वीकृति दे दी है। अब बहुत जल्द इन लाभार्थियों के बैंक खातों में आवास निर्माण की धनराशि जारी की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत कुल 11 हजार आवेदन पत्र डूडा कार्यालय पहुंचे थे। जिनका नगर निगम के कर्मचारियों से सत्यापन कराया गया था। जिसमें 5400 आवेदक पात्र पाए गए, जबकि 5600 आवेदकों को अपात्र घोषित कर दिया गया। अपात्र आवेदकों में अधिकांश वे थे जिनके पास पहले से ही पक्का मकान था। ऐसे सभी आवेदकों के नाम सूची से हटा दिए गए, ताकि जरूरतमंदों को ही लाभ मिल सके। पात्र पाए गए 5400 आवेदकों में से 4500 लाभार्थियों की सूची शासन को भेजी गई थी, जिस पर अब मुहर लग चुकी है। स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.