भदोही, मार्च 23 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विकास भवन परिसर स्थित सभागार में चल रहे नौ दिवसीय प्रदर्शनी में रविवार को पीएम आवास शहरी के लाभार्थियों में स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। जबकि पीएम आवास ग्रामीण योजना के लाभार्थियों में चांभियां सौंपी गई। स्वीकृति पत्र और चाभियों का वितरण पीडी आदित्य कुमार एवं एएसडीएम शिव प्रकाश द्वारा सौंपा गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र लाभार्थियों को उनके नए आवास की चाभियां सौंपकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान पीडी आदित्य कुमार ने बताया कि यह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पशुपालन विभाग की ओर से राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत यु...