हजारीबाग, जून 9 -- हजारीबाग। निज प्रतिनिधि जिले के सभी 16 प्रखंडों में पीएम आवास लाभुक चयन को लेकर पंचायत स्तर पर ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा । इसके लिए सभी प्रखंड कार्यालय से दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है । जारी निर्देश में पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव और मुखिया को जिम्मेवारी दी गई है । जिम्मेवारी के अनुसार उन्हें पीएम आवास के योग्य और आरोग्य लाभुकों को चिन्हित कर इसकी सुची प्रखंड कार्यालय में जमा करने को कहा गया है । जिसके बाद प्रखंड कार्यालय केवल योग्य लाभुकों की सुची जिला कार्यालय भेजेगी । जबकि आरोग्य लाभुकों को प्रखंड स्तर से ही दरकिनार कर दिया जाएगा । कटकमसांडी प्रखंड के पूर्व बीस सुत्री अध्यक्ष चन्द्र शेखर मिश्रा कहते हैं कि पीएम आवास लाभुकों के सुची तैयार होने के बाद पंचायत सचिव के द्वारा स्थल जांच करते हुए जीओ टेग किया गया था ...