पीएम आवास योजना 1700 आवेदनों की जांच रिपोर्ट फाइनल
हजारीबाग, मई 16 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत नगर निगम में प्राप्त हुए कुल 1700 आवेदनों की स्क्रूटनी और स्थलीय जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं नगर प्रबंधक की विशेष जांच टीम द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट का अंतिम सत्यापन नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता की अगुवाई में की गयी। इस महत्वपूर्ण सत्यापन कार्य के दौरान सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार व अनिल पांडे तथा नगर प्रबंधक प्रीतम कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। लोगों सेदावा-आपत्ति के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी कर कहा गया है कि वे नगर निगम कार्यालय के भू-तल मे सूची या सत्यापन के संबंध में आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।इसके लिए केवल एक सप्ताह का समय निर्धारित है। लोगों को अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी दावा-आपत्ति दर्ज करानी होगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.