पीएम आवास योजना से जीवन स्तर में सुधार, शोध में सामने आए अहम निष्कर्ष
बरेली, जुलाई 19 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में गजेंद्र पटेल ने प्रो. आशुतोष प्रिय के निर्देशन में रुहेलखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के सामाजिक-आर्थिक प्रभाव का मूल्यांकन विषय पर शोध पूरा किया। शोध में पाया गया कि योजना से लाभार्थियों के आवास, स्वच्छता, पेयजल, बिजली और सामाजिक सम्मान में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। महिलाओं के नाम या संयुक्त स्वामित्व में आवास मिलने से उनके सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिला। शोध में निधि वितरण में देरी, प्रशासनिक जटिलताओं, आधारभूत सुविधाओं की कमी और जागरूकता के अभाव जैसी चुनौतियों की भी पहचान की गई है। अध्ययन में दिए गए सुझाव आवास योजनाओं को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनोन्मुख बनाने में सहायक बताए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.