संभल, मार्च 17 -- प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के तहत प्रदेश में 90 हजार परिवारों को 900 करोड़ रुपये की अनुदान राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। इसी क्रम में जिले के 171 लाभार्थी परिवारों को पक्का मकान निर्माण के लिए एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त उनके बैंक खातों में भेजी गई। राशि मिलने से लाभार्थी महिलाओं के चेहरे खिल उठे। इस दौरान कलक्टेट सभागार में लखनऊ में हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। एडीएम प्रदीप वर्मा ने कहा कि योजना के माध्यम से हर गरीब परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य पूरा किया जा रहा है। इस बीच महिला लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस दौरान एडीएम न्यायिक सौरभ कुमार पांडेय समेत डिप्टी कलेक्टर रामानुज, नीतूरानी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रह...