उरई, मई 4 -- उरई, संवाददाता। पीएम आवास योजना शहरी में प्राप्त हुए आवेदनों के सत्यापन का कार्य जारी है। इसमें अभी तक 6638 लाभार्थियों के आवास स्वीकृत हो चुके हैं और चार हजार के करीब प्रकरण डीपीआर के लिए लंबित हैं। लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश जारी किए गए हैं। पीएम आवास योजना शहरी में गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराने के लिए दूसरे चरण में आनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। इसमें अभी तक आए कुल 42,765 आवेदनों का सत्यापन के लिए भेजा गया था जिसमें से 16,597 का सत्यापन पूर्ण हो चुका है। इनमें 10,987 लाभार्थी पात्र पाए गए जबकि 3,661 अपात्र तथा 1,949 प्रकरण नॉट फाउंड पाए गए। यह भी पढ़ें- गरीबों के खाते में जल्द पहुंचेगी पीएम आवास की दूसरी किस्त पात्र लाभार्थियों में से 6,638 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि 4,349 प्रकरण डीपीआर हेतु लंबित...