साहिबगंज, मई 19 -- बरहेट। प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ अंशु कुमार पांडेय ने की। जनसुनवाई में प्रखंड क्षेत्र की तलबडिया, सिमड़ा, सीमलढाब, सनमनी एवं फूलभंगा पंचायतों से जुड़े आवास प्रभारी, ग्राम प्रधान, आवास समन्वयक, पंचायत सचिव तथा पंचायत सहायक मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के क्रियान्वयन, लाभुकों की स्थिति तथा योजनाओं में पारदर्शिता को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। सामाजिक अंकेक्षण टीम ने पंचायतवार योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की । लाभुकों से प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को योजनाओं के निष्पादन में पारदर्शिता व गुणवत्ता ब...