चंदौली, जून 17 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की पात्रता सत्यापन के लिए बुधवार को क्षेत्र के चार ग्राम पंचायत मझगाई, बरबसपुर, जरहर एवं बजरडीहा में ग्राम सभा की खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बारे में पूर्व सूचना नहीं होने से ग्रामीणों की संख्या काफी कम रही। ग्राम पंचायत सचिव ने कुल 774 चिन्हित नाम बताया। इसमें 41 नामों पर आपत्ति जताई गई। ग्राम पंचायत जरहर में सचिव वरूण सिंह 75 नाम को पढ़कर सुनाया गया, जिसमें 10 नामों पर ग्रामीणों ने आपत्ति किया। ग्राम पंचायत बरबसपुर में 180 में 15 ग्राम पंचायत मझगाई में 251 में 04 व ग्राम पंचायत बजरडीहा में 268 में 12 नामों पर आपत्ति दर्ज कराई गई। यह भी पढ़ें- आवास के लिए हुआ है आवेदन, लाभार्थी का पता ही नहीं बैठक में ग्राम पंचायत सचिव सुधाकर पटेल मनीष सिंह व संद...