वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 8 -- नगर निगम प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत आवास निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये सरकार देगी। बुजुर्ग व विधवा महिलाओं को 2.80 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यूपी के अलीगढ़ में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मंगलवार को पार्षदों व अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए बताया कि डूडा कार्यालय में लाभार्थी दस्तावेज के साथ आवास निर्माण के लिए आवेदन कर सकते हैं। मंगलवार को नगर निगम सेवा भवन सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पार्षदों को योजना की पात्रता आवेदन प्रक्रिया सत्यापन एवं लाभार्थियों के चयन की विस्तृत जानकारी दी गई। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम के पार्षद जनता और शासन के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यह भी पढ़ें- यूपी से हटेग...