बलरामपुर, मार्च 19 -- तुलसीपुर, संवाददाता। नगर पंचायत तुलसीपुर के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 40 पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण की पहली किस्त के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। नपाप अध्यक्ष प्रतिनिधि व ईओ ने लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज तथा अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे रहे। उन्होंने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपकर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे ने कहा कि समयबद्ध तरीके से निर्माण पूरा कर लाभार्थी अपने पक्के घर का सपना साकार करें। अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर पात्र व्यक्ति को आवास उपलब्ध कराया जाए। पहली किश्त का प्रमाण-पत्र प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.