पीएम आवास योजना के 2896 लाभुक चयनित, 34 को मिला स्वीकृति पत्र
रांची, सितम्बर 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण (बीएलसी) घटक के तहत स्वीकृतियां बांटना शुरू कर दिया है। निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने चयनित 34 लाभुकों को सांकेतिक रूप से स्वीकृति पत्र प्रदान किये। वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए योजना के तहत अब तक कुल 2,896 पात्र लाभुकों का चयन किया गया है। शेष लाभार्थियों को उनके संबंधित वार्ड पार्षदों के माध्यम से स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। बीएलसी घटक का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र शहरी परिवारों को खुद पक्का आवास बनाने के लिए सहायता प्रदान करना है। नगर निगम का कहना है कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के साथ निर्माण कार्य में भी सहयोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.