पीएम आवास योजना के 2763 लाभार्थियों की सूची जारी, 15 दिन में दर्ज करायें आपत्ति
कुशीनगर, जून 5 -- कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत जिले के 2763 पात्र लाभार्थियों की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है। पात्रों की सूची जिले की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी गई है। इस पर किसी को आपत्ति होने पर वह 15 दिनों के भीतर डीएम कार्यालय या डूडा कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकता है।डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शासन के निर्देश पर गठित जांच समिति ने प्राप्त आवेदनों की गहन जांच की। जांच के बाद पात्र पाए गए लाभार्थियों की डीपीआर तैयार कर सूडा मुख्यालय को प्रेषित की गई है। सूची में नगर पालिका पड़रौना के 204, कुशीनगर के 133 व हाटा के 318 लाभार्थी है। यह भी पढ़ें- पीएम आवास योजना में बरती जाए पारदर्शिता : डीएम वहीं नगर पंचायत दुदही के 125, खड्डा के 492, छितौनी के 421, रामकोला के 381, मथौली के 44, सुकरौली के 159, सेवरह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.